Tuesday, May 07, 2024
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार : मुख्यमंत्रीमुख्य सचिव ने की लोकसभा निर्वाचन-2024 की तैयारियों की समीक्षा135 वर्ष पुराना है आनी मेले का इतिहास सांगरी रियासत के तत्कालीन राजा हीरा सिंह की याद दिलाता यह मेलाबिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार : मुख्यमंत्रीमंगलवार को सी.एम सुखविंदर सुक्खू का आनी में होगा भव्य स्वागतरतन चंद निर्झर ने चयनित 26 पोलिंग स्टेशनों में मतदाताओं को किया जागरूक  राजीव बिंदल जी और सुरेश कश्यप जी स्पीच भाजपा पन्ना प्रमुख सम्मेलन में गरजे राजीव बिंदल और सुरेश कश्यपबंधना कुमारी और अजय ठाकुर ने जीती डेमोक्रेसी क्विज प्रतियोगिता 
-
हिमाचल

लोकसभा व विधानसभा के उपचुनाव को लेकर भाजपा ने तेज किया अभियान 

-
रजनीश शर्मा। | April 26, 2024 05:38 PM
 
 
हमीरपुर,
 
भारतीय जनता पार्टी जिला हमीरपुर के मीडिया प्रभारी विकास शर्मा ने शुक्रवार को यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति में  बताया कि हमीरपुर जिला में भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव एवं विधानसभा के उपचुनाव को लेकर अभियान तेज कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी के आगामी कार्यक्रम हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के हर विधानसभा क्षेत्र में हो रहे हैं जिसमें भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सक्रिय होकर पार्टी की गतिविधियों को चला रहे हैं। इसी कड़ी में हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र का पन्ना प्रमुख सम्मेलन  27 अप्रैल को हमीरपुर जिला मुख्यालय के पास बडू कस्बे के बासी पैलेस में होने जा रहा है। इसमें विशेष रूप से केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के निवर्तमान सांसद भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। इन सब कार्यक्रम को लेकर भाजपा के पदाधिकारी तैयारी का जायजा ले रहे हैं व कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बूथ स्तर पर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में जो विकास कार्य किए हैं उससे आम जनता काफी लाभान्वित हुई है एवं बंपर वोट देकर फिर से मोदी सरकार को सत्ता में लाने जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव अभियान में लगातार जनसंपर्क बनाए हुए है एवं बूथ स्तर से रिपोर्ट तलब की जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी रिकार्ड मतों से जीतने वाले हैं और देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हैट्रिक लगना तय है।
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और हिमाचल खबरें
बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार : मुख्यमंत्री मुख्य सचिव ने की लोकसभा निर्वाचन-2024 की तैयारियों की समीक्षा 135 वर्ष पुराना है आनी मेले का इतिहास सांगरी रियासत के तत्कालीन राजा हीरा सिंह की याद दिलाता यह मेला बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार : मुख्यमंत्री मंगलवार को सी.एम सुखविंदर सुक्खू का आनी में होगा भव्य स्वागत रतन चंद निर्झर ने चयनित 26 पोलिंग स्टेशनों में मतदाताओं को किया जागरूक   राजीव बिंदल जी और सुरेश कश्यप जी स्पीच भाजपा पन्ना प्रमुख सम्मेलन में गरजे राजीव बिंदल और सुरेश कश्यप बंधना कुमारी और अजय ठाकुर ने जीती डेमोक्रेसी क्विज प्रतियोगिता  जयराम ठाकुर फ्लॉप डायरेक्टर, मंडी में फिर होंगे फ्लॉप : शगुन दत्त शर्मा सिंथेटिक खेल मैदान अणु में होगी जिला ऐथलेटिक्स प्रतियोगिता : पंकज
-
-
Total Visitor : 1,64,95,300
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy